न्यू लेबर कोड्स पर सेमिनार कराया

भास्कर न्यूज | जालंधर द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की जालंधर शाखा (एनआईआरसी) ने ‘न्यू लेबर कोड्स’ विषय पर सेमिनार करवाया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा चेयरमैन सीए विवेक पार्टी के नेतृत्व में हुआ। सेमिनार में सेमिनार चेयरमैन प्रदीप कुमार आनंद, पूर्व चेयरमैन सीए पुनीत ओबेरॉय, सीए अभिनव विज्ह और सीए अंकुर गोयल उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता परितोष चौहान ने वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध और व्यावसायिक सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर भी जानकारी साझा की। चेयरमैन सीए विवेक पार्टी ने कहा कि निरंतर व्यावसायिक शिक्षा समय की आवश्यकता है तथा न्यू लेबर कोड्स भविष्य में अनुपालन व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आएंगे। सेमिनार चेयरमैन प्रदीप कुमार आनंद ने बदलते श्रम कानूनों की जानकारी को प्रोफेशनल्स के लिए आवश्यक बताया। उपस्थित अतिथियों ने शाखा द्वारा समसामयिक विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की।

   

सम्बंधित खबर