30 लड़कियों के लिए सिलाई कोर्स शुरू

भास्कर न्यूज | जालंधर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर करतारपुर के सहयोग से चिल्ड्रेन होम गांधी वनिता आश्रम में सिलाई कोर्स की शुरुआत करवाई। यह कोर्स आश्रम में रह रही लड़कियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उद्घाटन अवसर पर अमनिंदर कौर ने लड़कियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे भविष्य में स्व-रोज़गार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी। उन्होंने प्रतिभागियों से पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील की। कार्यक्रम में जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती भी उपस्थित रहे। अमनिंदर कौर ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी तथा दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर के प्रधान सुरजीत सिंह और उनके साथी अमरीक सिंह के प्रयास की सराहना की। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल के अनुसार, इस चरण में 30 लड़कियों को सिलाई कोर्स करवाया जाएगा और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।

   

सम्बंधित खबर