
सिरसा, 19 जून । पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिरसा जिला क्षेत्र से सात नशा तस्करों को गिरफ्तार है। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से करीब 28 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान सिरसा निवासी विष्णुदत्त, शंकर लाल, भिंदर सिंह, सुखपाल मोनू व रजत व एक महिला शामिल है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गश्त व के दौरान गांव मसीता क्षेत्र से आरोपी विष्णुदत्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे हेरोइन बरामद की है। एक अन्य मामले में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य तस्कर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। जांच के दौरान आरोपी महिला की भूमिका सामने आई, जिस पर पुलिस ने उसे डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा डबवाली पुलिस ने सुखपाल व शंकर लाल को हेरोइन बरामद की।
उधर, पुलिस ने शहर क्षेत्र से दो सगे भाइयों को 14 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक नशा तस्करी की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से मोनू तथा रजत को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------

