भास्कर न्यूज| जालंधर 44 डिग्री की भीषण गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति का ढांचा चरमरा गया। अत्यधिक लोड के कारण पावर केबलें पिघल रही हैं और ट्रांसफार्मर व केबल बॉक्स में ब्लास्ट हो रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि पिछले 18 घंटों के दौरान शहर के चारों डिविजनों में बिजली गुल होने की रिकॉर्ड 5,319 शिकायतें दर्ज की गईं। उपभोक्ता परेशान हैं और उनका आरोप है कि बिजली कटने के बाद न तो विभाग का टोल-फ्री नंबर 1912 मिल रहा है और न ही कंट्रोल रूम व शिकायत केंद्रों के फोन उठ रहे हैं। तेज धूप और गर्मी के बीच शहर के कई इलाके 8 घंटे तक बिना बिजली के रहे, जिससे पानी की सप्लाई भी ठप हो गई। भास्कर न्यूज | जालंधर जहां बारिश ने कई दिनों की तीखी गर्मी से राहत प्रदान की है, वहीं इसके साथ ही जालंधर की सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को खूब परेशानी हुई। पहले वीरवार को पूरा दिन तीखी धूप और गर्मी का प्रभाव रहा। इसके बाद शाम 6 बजे काले घने बादल छाए और फिर 7 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश और आंधी के बीच बाजार बंद करके घरों को लौट रहे दुकानदारों और कर्मचारियों के लिए सफर चुनौतियों से भरा रहा। जालंधर नगर निगम की तरफ से सड़कों की रोड-गलियों की सफाई न किए जाने के कारण बाजारों में पानी भरा रहा। आंधी में बिजली के तार टूटने या फिर बड़े फॉल्ट के नुकसान से बचने के लिए बिजली ग्रिड बंद रखे गए। इस कारण शहर में ब्लैक आउट रहा। जालंधर शहर के मुख्य रोड पानी से भर गए। सिटी में ओल्ड जीटी रोड, गढ़ा रोड, रेलवे रोड, कंपनी बाग चौक, सिविल अस्पताल के पास और लंबा पिंड रोड पानी से लबालब हो गए। इसके साथ ही नेशनल हाईवे पर अमन नगर के सामने और ट्रांसपोर्ट नगर के पास सर्विस लेन पर पानी भरने से ट्रैफिक में बड़ी परेशानी पैदा हो गई। कैंट डिविजन 96461-14254 {मकसूदां डिविजन 96461-16776 {टांडा रोड पठानकोट चौक सब डिविजन का 96466-95106 { मॉडल टाउन और बूटा मंडी डिविजन का 96461-16777 कंप्लेंट सेंटर के नंबर नहीं मिलते हैं तो एसडीओ से करें संपर्क... एसडीओ बूटा मंडी-96461-46278 एसडीओ कैंट डिविजन-96461-16054 और 96461-16056 एसडीओ मकसूदां 96461-16051, 96461-16053 अगर एसडीओ भी फोन नहीं उठाते हैं तो ये जरूर उठाएंगे.. चीफ इंजीनियर सरबजीत सिंह-96461-16900 डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चौटानी-96461-16004 तेज आंधी और बिजली के तारों में स्पार्किंग इत्यादि से पुरानी इमारतों में खतरा बना रहा। अटारी बाजार में कुल्फी वाला चौक के पास एक पुरानी दुकान में आग लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और इसके साथ ही आग बुझाने वाले उपकरणों से बचाव कार्य में लग गए। हवा इतनी तेज थी कि लाख कोशिशों के बाद भी आग काबू में नहीं आ रही थी। नेहरू गार्डन चौक में पावर काम की तरफ से आंधी के दौरान बिजली काटने के बाद एक तरफ अंधेरा छाया रहा और दूसरी तरफ सड़क पर पानी भरा रहा। ट्रैफिक प्रभावित हुआ। आंधी और बारिश के दौरान शाम 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक डॉ. बी. आर. अंबेडकर चौक में जबरदस्त ट्रैफिक जाम रहा। जालंधर निवासी संदीप जुनेजा बताते हैं कि ऑक्सफोर्ड हॉस्पिटल से लेकर चौराहे की तरफ गाड़ियां फंसी रहीं। ट्रैफिक जाम का प्रभाव श्री गुरु नानक मिशन चौक से लेकर डॉ. बीआर अंबेडकर चौक और इसके बाद नकोदर रोड तथा आदर्श नगर चौक की तरफ रहा। वह इस बात की चिंता जताते हैं कि चौराहों में लगे कैमरे और पुलिस बल जाम को खुलवाने में विफल रहे। पठानकोट चौक सब-डिविजन कुल शिकायतें: 1248 प्रभावित इलाके: अर्जुन नगर, जैमल नगर, बलदेव नगर, किशनपुरा, रविदास रोड, धोगड़ी रोड, बचिंत नगर, भूत कॉलोनी, नूरपुर कॉलोनी, नूरपुर पिंड, बुलंद पुर और हरगोबिंद नगर। मकसूदां डिविजन... कुल शिकायतें: 1050 प्रभावित इलाके: मोहयाल नगर, भगत सिंह कॉलोनी, जिंदा रोड, अशोक विहार, वेरका मिल्क प्लांट के पास के इलाके, कालिया कॉलोनी और गुरु अमरदास नगर। बूटा मंडी मॉडल टाउन डिविजन... कुल शिकायतें: 1337 प्रभावित इलाके: मिट्ठा पुर, 66 फुटी रोड, क्यूरो मॉल और कलगीधर एवेन्यू। कैंट डिविजन कुल शिकायतें: 1684 प्रभावित इलाके: कैंट का कुछ हिस्सा, दकोहा, रामा मंडी, बड़िंगा और साथ लगते गांव।

