जालंधर | शिव सेना लॉयन के सदस्यों की ओर से राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी एवं युवा पंजाब चेयरमैन सुनील अहीर की अध्यक्षता में मीटिंग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुधीर अहीर, सिटी प्रधान दीपांशु, मुस्लिम विंग जिला प्रधान जेविल अली खान विशेष तौर पर पर पहुुंचे। लुधियाना से शिव सेना लॉयन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा, चेयरपर्सन शैरी ठाकुर अरोड़ा एवं अध्यक्ष प्रवासी विंग मनीष वर्मा भी पहुुंचे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय चेयरपर्सन शैरी ठाकुर अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति, पंजाब उप प्रधान सोनिया एवं जिला प्रधान प्रियंका ने सुमन, चांदनी, गीता, मंजू एवं मानसी को शिव सेना लॉयन के महिला विंग में विधिवत रूप से शामिल किया और संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

