जालंधर | फिल्लौर में ग्रैंड विरसा रेस्टोरेंट के सामने ट्रक और कंटेनर की टक्कर में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से हादसे की सूचना मिली थी। एसएसएफ टीम के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रक उस समय एक क्लीनर चला रहा था और नींद आने के कारण ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराया। हादसे में क्लीनर की साइड में बैठे ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। एसएसएफ टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों के पीछे सुरक्षा कोन लगाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और यातायात को सुचारू रूप से चलवाया। ट्रक सूत लेकर लुधियाना की ओर जा रहा था।

