खड़गपुर, 11 मई (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में नारायणगढ़ के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान देवाशीष दास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, देवाशीष दास सोमवार दोपहर अपने घर से काम पर जाने के लिए निकले थे। जब वह खड़गपुर इंडस्ट्रियल पार्क के पास पहुंचे, तभी उनकी मोटरबाइक की एक कंटेनर वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत उन्हें बचाकर खड़गपुर चांदमारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि देवाशीष दास पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ ब्लॉक के बाखराबाद ग्राम पंचायत के बड़दाई इलाके के निवासी थे।
---------------

