जालंधर | महर्षि दयानंद मठ में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई, जिसमें यज्ञ के ब्रह्म श्री श्याम शास्त्री एवं पंकज शास्त्री रहे। यजमान पद पर राम भवन शुक्ला एवं मधु शुक्ला रहे। बेबी शास्त्री ने भजन सुनाए। आर्य समाज के प्रधान आर्य मित्र गुप्ता ने उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद किया। यहां कुंदन लाल अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, प्रकाश चंद सुनेजा, प्रतिभा सुनेजा, बांके लाल पूरी, राकेश शर्मा, ईश्वर दास छपरा, सुरेंद्र सिंह, हिंद पाल सेठी, त्रिभुवन शुक्ला, शशि मेहता, उमा शुक्ला, अरुण कोहली, दिनेश अरोड़ा और राकेश अग्रवाल मौजूद रहे।

