जालंधर | एजीआई इंफ्रा लिमिटेड की रिहायशी सोसाइटियों जालंधर हाइट्स-1, जालंधर हाइट्स-2, जालंधर हाइट्स-3, स्मार्ट होम्स, मैक्सिमा और अर्बाना में सामूहिक योग अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में सरदार सुखदेव सिंह ने बताया कि एजीआई इंफ्रा लिमिटेड आगे भी योग व स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन जारी रखेगा।

