कपूरथला- सुलतानपुर लोधी निकाय चुनाव, 127 नामांकन दाखिल:कांग्रेस के ज्योति धीर और कामाक्षी दुग्गल ने भी भरा पर्चा, 26 को होगा मतदान

पंजाब में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। कपूरथला नगर निगम और नगर काउंसिल सुलतानपुर लोधी के चुनावों के लिए तीसरे दिन तक कुल 127 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निकाय चुनाव के लिए मतदान 26 मई को होगा। नामांकन प्रक्रिया 13 मई को शुरू हुई थी। पहले दिन कपूरथला में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। 14 मई को कपूरथला नगर निगम के लिए एक और सुलतानपुर लोधी नगर काउंसिल के लिए पांच उम्मीदवारों ने पर्चे भरे गए। तीसरे दिन आई नामांकन में तेजी 15 मई को नामांकन प्रक्रिया में तेजी आई। कपूरथला नगर निगम के 50 वार्डों के लिए 72 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए, जिससे कुल संख्या 73 हो गई। वहीं, सुलतानपुर लोधी नगर काउंसिल के 13 वार्डों के लिए 49 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे, जिससे कुल नामांकन 54 तक पहुंच गए। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की पूर्व पार्षद ज्योति धीर और वार्ड 30 से कांग्रेसी उम्मीदवार कामाक्षी दुग्गल पत्नी करन महाजन ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके समर्थकों ने दोनों उम्मीदवारों की जीत का विश्वास जताया।

   

सम्बंधित खबर