जगराओं में लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार:महिलाओं को बनाते थे निशाना, बाइक पर आकर पर्स छीना
- Admin Admin
- Jun 18, 2025

लुधियाना की जगराओं पुलिस ने आज शहर में लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह और सतदेव सिंह के रूप में हुई है। दोनों गांव राऊवाल के रहने वाले हैं। थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदरपाल सिंह उप्पल ने बताया कि कुछ दिन पहले रायकोट रोड पर कल्यानी अस्पताल के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला का पर्स छीन लिया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अखाड़ा नहर की तरफ से जगराओं शहर की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया गया। जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी अकेली पैदल जाती महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। वे बाइक पर सवार होकर महिलाओं के हाथों में पर्स देखते ही एक झटके में छीन कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में और भी लूटपाट की वारदातों का खुलासा हो सकता है। आरोपी प्रदीप का अपराध की दुनिया से पुराना नाता है। उस पर पहले से 5 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 4 लूटपाट के हैं।