दोराहा में कृषि अधिकारी सस्पेंड:रिश्वत मामले में पकड़े गए थे गिरफ्तार, फर्टिलाइजर सैंपल रिकॉर्ड में हेराफेरी का मामला

पंजाब सरकार ने लुधियाना के दोराहा में तैनात कृषि अधिकारी राम सिंह पाल को सस्पेंड कर दिया है। विजिलेंस ने उन्हें 5 मई को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। कृषि विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने सस्पेंशन आदेश जारी किए हैं। सस्पेंशन अवधि में राम सिंह पाल का मुख्यालय एसएएस नगर खेती भवन तय किया गया है। मामला जुलाई 2018 का है। उस समय राम सिंह पाल फतेहगढ़ साहिब में तैनात थे। विभाग की टीम ने मनोहर लाल अग्रवाल एंड सन्स सरहिंद फर्म पर छापा मारा था। टीम ने 14 सैंपल लिए थे। इनमें से 8 सैंपल लुधियाना की लैब में भेजे गए। 3 सैंपल फेल हो गए थे। बाद में इन फेल सैंपल को गायब कर दिया गया। इसे चोरी बताया गया। विजिलेंस ने लंबी जांच के बाद 16 अगस्त 2023 को मामला दर्ज किया। जांच के दौरान राम सिंह पाल को फतेहगढ़ साहिब कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया। इस केस में कई अन्य अधिकारी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद कृषि विभाग ने भी कार्रवाई की है।ो

   

सम्बंधित खबर