खन्ना में कुत्ते ने बुजुर्ग को काटा:नहाते समय बाथरूम में घुसा, डर कर जमीन पर गिरे

लुधियाना के खन्ना में आज आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घटना खन्ना की नई आबादी की है, जहां आवारा कुत्ते ने 70 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मी बलवीर सिंह पर हमला कर दिया। शुक्रवार को नहाने के बाद बाथरूम से बाहर निकलते समय कुत्ता घर में घुस आया। कुत्ते ने बलवीर सिंह को टांगों, बाजू और पेट पर काट लिया। वे जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर उन्हें बचाया। पीड़ित को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से परिवार उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए। बाद में उन्हें लुधियाना के सतगुरु प्रताप सिंह (एसपीएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, नई आबादी इलाके में आवारा कुत्ते दिन-रात झुंड में घूमते रहते हैं। इससे पहले भी इस इलाके में कुत्तों ने कई लोगों पर हमला किया है। स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए यह एक चिंता का विषय बना हुआ है।

   

सम्बंधित खबर