13 हजार नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना | थाना जोधेवाल पुलिस ने अवैध जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूरवाला रोड स्थित लड्डू कॉलोनी के पास एक दुकान पर छापेमारी कर सट्टा लगवा रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि 14 जून को पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि सत्संग घर के नजदीक एक दुकान में अवैध सट्टे का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति लोगों से पर्ची दड़ा-सट्टा लगवाता मिला, जिसे तुरंत काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान कृष्ण अवतार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13,170 रुपए नकद और सट्टेबाजी से संबंधित पर्चियां व अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

   

सम्बंधित खबर