रांची, 06 जून (हि.स.)। बरियातु थाना पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी के खिलाफ अभियान के क्रम में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रोहित कुमार सिंह, बुचन कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह, सुरज कुमार महतो और समीर मुण्डा शामिल है।
साथ ही मामले में दो नाबालिग को निरूद्ध किया गया है।
इनके पास से चोरी के पांच बाइक, पांच मोबाईल फोन बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने शनिवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (सदर) के नेतृत्व में मोटर साईकिल चोरी एवं अन्य चोरी के खिलाफ अभियान चलाया । इस कम में रिम्स ईमरजेंसी वार्ड के पास दो विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया। उसके पास से रिम्स के इमरजेंसी वार्ड से चोरी किये गये दो मोबाईल एवं एक बैग जब्त किया गया।
साथ ही हाउसिंग चौक बरियातु रोड के पास एंटी काईम चेंकिंग के कम में एक चोरी के बाइक के साथ तीन आरोपितों पकड़ा गया। जिनके निशानदेही पर अन्य दो आरोपितों गिरफ्तार किया गया।
चोरी के मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार पांचों आरोपित पूर्व में भी चोरी मामले में जेल जा चुका है।
---------------

