शहर के बांसल परिवार ने वार्ड नंबर 7 की जरूरतमंद लड़कियों के विवाह पर 5100 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय मोनिका बांसल ने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग देना है। मोनिका बांसल ने कहा कि यदि वार्डवासियों का सहयोग मिला तो वार्ड की हर जरूरतमंद लड़की के विवाह पर 5100 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद सज्जन कुमार बांसल ने कहा कि लोगों की सेवा और वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

