सवा किलो अफीम सहित गिरफ्तार

लुधियाना| जीआरपी द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाई जा रही विशेष मुहिम के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को पकड़ा है आरोपी की पहचान कैलाश, निवासी ग्राम कमालपुर, जिला बरेली यूपी के रूप में हुई है। जीआरपी ने 17 जून 2026 की संध्या को रेलवे स्टेशन लुधियाना पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान आरोपी कैलाश को रोका जब उसके पास मौजूद एक पीठ पर पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 1 किलोग्राम 250 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। रेलवे पुलिस थाना में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। आरोपी कैलाश को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधिकारी अब आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं कि वह यह अवैध सामग्री कहां से लेकर आया था।

   

सम्बंधित खबर