ट्रैफिक सिग्नल पर जागरूकता अभियान चलाया

लुधियाना| पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते वायु व ध्वनि प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से उड़ान फाउंडेशन ने रविवार को बीवीएम स्कूल के निकट एक प्रमुख ट्रैफिक सिग्नल पर नो हॉर्निंग और इंजन ऑफ जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने जागरूकता पोस्टर के साथ वाहन चालकों से लाल बत्ती पर अनावश्यक हॉर्न न बजाने और सिग्नल पर प्रतीक्षा के समय वाहन का इंजन बंद रखने का आग्रह किया। टीम ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नलों पर इंजन चालू रहने से ईंधन की बर्बादी होती है और वायु प्रदूषण भी बढ़ता है, जबकि अनावश्यक हॉर्निंग से ध्वनि प्रदूषण में वृद्धि होती है, जिसका असर सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। फाउंडेशन के प्रधान अरमान आनंद ने कहा कि यदि चालक लाल बत्ती के दौरान इंजन बंद रखें और हॉर्निंग से बचें, तो शहर के प्रदूषण स्तर में कमी संभव है। इस दौरान सदस्य परम, परमवीर, अनुभव, विराज, राजवीर, प्रथम और सैहज उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर