बसन्त ग्रुप ने की बसन्त प्लाजो की शुरुआत

लुधियाना| लजीज खाने के शौकीन लुधियानावासी अब साऊथ सिटी रोड पर नए खुले बसन्त प्लाजो में अपनी फैमिली के साथ व्यंजनों का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। गत दिवस विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने इसका शुभारंभ किया। इस बारे में जानकारी देते हुए कंवलप्रीत सिंह मिन्टा ने बताया कि अब एक ही छत्त के नीचे ग्राहक इंडियन, चाईनीज स्वाद चख सकेंगे। इसमें खास बात यह है कि इसमें डाईन फाईन रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हाल, आईसक्रीम पार्लर के अलावा किट्टी हाल भी उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्राहक पेन एशियन फूड के जायकों का भी स्वाद चख सकेंगे यह शहर में केवल बसंत पलाज़ो में ही उपलब्ध है। ग्राहकों की पुरजोर मांग पर अब आने वाले दिनों में वह रोप टॉप रेस्टोरेंट की सुविधा भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके ग्रुप ने कभी भी क्वालिटी के साथ समझौता नहीं किया। नई जगह पर भी ग्राहकों को बढ़िया व्यंजन परोसे जाएंगे।

   

सम्बंधित खबर