नशा करते युवक को पुलिस ने पकड़ा

लुधियाना|थाना साहनेवाल की पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को नशा करते हुए काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 6 जून को पुलिस अधिकारी रेशम लाल अपनी पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब पुलिस टीम सुआ रोड स्थित श्मशानघाट के पास पहुंची तो वहां एक युवक बैठकर नशे का सेवन करता दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाइटर, सिल्वर पन्नी तथा 10 रुपए का नोट बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल नशा करने में किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपी की पहचान करण कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी संधू अस्पताल के नजदीक, दोराहा, लुधियाना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

   

सम्बंधित खबर