कॉलेज छात्राओं ने सीजीपीए में मारी बाजी

भास्कर न्यूज | लुधियाना देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फॉर वूमेन लुधियाना की छात्राओं ने बीवोक (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। कनिषा राजपुरोहित ने पंजाब विश्वविद्यालय में तीसरी रैंक और कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 7.58 सीजीपीए हासिल किया। सुखमनप्रीत कौर ने 7.54 सीजीपीए लेकर पंजाब विश्वविद्यालय में 5वीं रैंक के साथ कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया और साक्षी ने 6.96 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन सुखदेव राज जैन, नंद कुमार जैन, विपन कुमार जैन, बांका बिहारी लाल जैन, राजीव जैन, राकेश कुमार जैन, राज कुमार गुप्ता और कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सरिता बहल ने विभागाध्यक्ष भावना और विभागीय शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और सभी को बधाई दी।

   

सम्बंधित खबर