लुधियाना| सोमवार को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस संदीप गोयल ने लुधियाना रेंज का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजिस्टर) भावाधस, भारत, के राष्ट्रीय मुख संचालक वीरेश विजय दानव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वीरेश विजय दानव के साथ विमल भट्टी, महक सिंह चोहान, रोहित सहोता, कनोज दानव और राजू घावरी भी मौजूद रहे। उपस्थित प्रतिनिधियों ने लुधियाना रेंज की जिम्मेदारी संभालने पर डीआईजी संदीप गोयल को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंत में सभी ने संदीप गोयल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।

