ध्यान विधि से कराया आंतरिक शांति का अनुभव

भास्कर न्यूज |लुधियाना लुधियाना में ओशो उत्सव लुधियाना की ओर से 20वीं सदी के चिंतक और मनोविश्लेषक आचार्य रजनीश द्वारा बताई गई ध्यान विधियों के अंतर्गत ओम मणि पद्मे हुम ध्यान का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में मुख, कंठ, हृदय और मूलाधार पर ध्यान केंद्रित कराया गया। इसके बाद ओशो प्रवचन, भजन और शब्द-कीर्तन के माध्यम से उपस्थित साधकों को आध्यात्म की अनुभूति से जोड़ा गया। कार्यक्रम में स्वामी मनोज प्रीत ने कहा कि ध्यान मानसिक अवस्था को बल देता है और समाज की विसंगतियों से जूझने के लिए सजगता विकसित करता है। उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी दिनचर्या में ध्यान की आवश्यकता बढ़ गई है।

   

सम्बंधित खबर