लुधियाना| इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संधू नगर सिविल सिटी लुधियाना में गुरुवार को कक्षा तीसरी और छठी की ग्रेजुएशन सेरेमनी का कार्यक्रम स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर बलजिंदर सिंह संधू, अकादमिक डायरेक्टर हरमन सिंह संधू और स्कूल प्रधानाचार्य शीतल नथैनिएल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। इस कार्यक्रम में स्कूल के विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा, नृत्य और गायन प्रस्तुत कर आए हुए अतिथिगण और अभिभावकों का मनोरंजन करके मन मोह लिया। मुख्य मेहमान एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने छात्रों के उत्साह वर्धन के लिए सभी श्रोतागण से अपने जीवन के अनुभवों को सांझा किया। इस कार्यक्रम में जीएनए यूनिवर्सिटी की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम/उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा दसवीं और बाहरवीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य ने आए हुए मुख्य अतिथि और अभिभावकों का तह दिल से अभिवादन किया।

