लुधियाना में पिस्टल अड़ाकर ज्वेलरी शॉप लूटी, VIDEO:मालिक को उठाकर पटका, ग्राहक को तलवारें मारी, जेवर लेकर भागे बदमाश

लुधियाना के जगराओं में कच्चा मलक रोड पर गुरुवार की रात करीब 8 बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने एक ज्वेलर की दुकान को निशाना बनाया। बदमाशों ने पिस्तौल और तलवारों के दम पर न सिर्फ दुकान में लूटपाट की, बल्कि वहां बैठे एक ग्राहक पर भी तलवार से जानलेवा हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। सुनार अपनी दुकान पर बैठा था और ग्राहक को सामान दिखा रहा था। इसी बीच तीन नकाबपोश लुटेरे दुकान में घुसे और तलवारों से ग्राहक पर हमला करने लगे। एक बदमाश काउंटर के अंदर घुसा और ज्वेलर से पैसे निकालने लगा। उसने वहां से गहनों के दो बॉक्स भी लिए और फरार हो गए। बदमाशें ने करीब डेढ मिनट में इस पूरी घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना ज्वेलर की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ज्वेलर ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है और पुलिस अब मौके पर पहुंच रही है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

   

सम्बंधित खबर