कमलप्रीत कौर ने 97.8% अंक लेकर किया टॉप

लुधियाना| बाबा ईशर सिंह (न.) सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कुल 100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी ने सराहनीय प्रदर्शन किया। साइंस में रुद्राक्ष महाजन (92.6%) ने पहला स्थान प्राप्त किया, जय गोयल (92.4%) दूसरे और हरजस सिंह भाटिया (91.8%) तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स में कमलप्रीत कौर (97.8%) ने पहला स्थान प्राप्त किया, हर्षप्रीत सिंह (94.4%) दूसरे और अमनजोत सिंह (91.8%) तीसरे स्थान पर रहे। ह्यूमैनिटीज में सुखप्रीत कौर (95.6%) ने पहला स्थान प्राप्त किया, गुरविंदर सिंह (80%) दूसरे और मुस्कान रावत (73.6%) तीसरे स्थान पर रही। स्कूल प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या रुपाली कटारिया ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

   

सम्बंधित खबर