लुधियाना-हलवारा एयरपोर्ट से उड़ान भरने का जबरदस्त क्रेज:26 दिन में 7008 यात्रियों ने किया सफर, 49% सीटें फुल रहीं, एयरलाइंस की उम्मीदें जगी
- DSS Admin
- Jun 16, 2026
लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने में लुधियानवियों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 15 मई से 10 जून तक यात्रियों का डेटा जारी किया है। पहले 26 दिनों में हलवारा एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली फ्लाइट्स में कुल 7008 यात्रियों ने सफर किया। जो कि फ्लाइट की कुल सीटों का 50 प्रतिशत है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मानें तो नए एयरपोर्ट पर यह आंकड़ा काफी अच्छा है। यात्रियों के क्रेज से एयरलाइंस की उम्मीदें जगी हैं। 15 मई से शुरू हुए इस एयरपोर्ट ने शुरुआती 26 दिनों यानि 15 मई से 10 जून तक उम्मीद से कई ज्यादा यात्री आए हैं। यात्रियों के क्रेज को देखते हुए कुछ दिन पहले एयर इंडिया ने लुधियाना से कनेक्टिंग फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी किया था। हलवारा एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट्स में सीटों की उपलब्धता व बुकिंग का गणित जानिए.. एयर इंडिया इसे मान रही है बेहद पॉजिटिव साइन हलवारा से मुख्य रूप से उड़ानें संचालित कर रही एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी इस रिस्पॉन्स से बेहद गद्गद हैं। एयर इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, किसी भी नए घरेलू या इंटरनेशनल रूट पर शुरुआती महीने में 49% की ऑक्यूपेंसी मिलना और हर फ्लाइट में औसतन 67+ यात्रियों का होना एक बेहद पॉजिटिव साइन है। बिजनेस ट्रैवलर्स व कॉर्पोरेट बुकिंग बढ़ने की उम्मीद लुधियाना पंजाब का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर (इंडस्ट्रियल हब) है। यहां के कारोबारियों और एनआरआई (NRI) को पहले दिल्ली या अमृतसर जाना पड़ता था। एयर इंडिया का मानना है कि आने वाले दिनों में जैसे ही बिजनेस ट्रैवलर्स और कॉर्पोरेट बुकिंग्स बढ़ेंगी, यह ऑक्यूपेंसी 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद दिल्ली से हवाई मार्ग से हलवारा पहुंचे और उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस शानदार शुरुआत के लिए टीम की तारीफ की।

