गुरुग्राम: एनएच-48 फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
- Vijesh Sharma
- Jun 03, 2026

गुरुग्राम, 03 जून । बिनोला फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आशा दिवान, निवासी भिवाड़ी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
रवि दिवान नामक व्यक्ति ने थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उनके माता-पिता भिवाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार को बिनोला फ्लाईओवर के पास ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में आशा दिवान गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सहायक उप-निरीक्षक अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि ट्रक चालक की लापरवाही और गफलत के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रवि दिवान की शिकायत पर थाना बिलासपुर में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

