लुधियाना के PAU में प्रदर्शन के बाद 18 गिरफ्तार:यूनिवर्सिटी कर्मचारी विरोध करने पहुंचे थे, कांग्रेस बोली-धरनों से जन्मी पार्टी को धरने पसंद नहीं

पंजाब के लुधियाना में आज यानी मंगलवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के संगठनों ने पीयू कर्मचारी के निलंबन को लेकर लुधियाना वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके से करीब 18 कर्मचारियों को हिरासत में लेना पड़ा। सूत्रों के अनुसार मामला एक कर्मचारी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता के बीच विवाद से जुड़ा है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से इसकी शिकायत की। वाइस चांसलर ने बदले में कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी को निलंबित कर दिया। कर्मचारी बोले- प्रदर्शन शांतिपूर्वक था, पुलिस ने फिर भी गिरफ्तारियां की प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने कहा- सरकार ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। आज हम सभी कर्मचारी शांति से प्रदर्शन करने के लिए आए थे। वहीं, आज सरकार ने हमारे कर्मचारी भाइयों के साथ धक्का किया। हम पुलिस को सिर्फ आग्रह करने आए थे कि मामले में हमारी आवाज उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए, मगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां करनी शुरू कर दी गईं। कर्मचारियों ने कहा- प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है, हम अपना शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, मगर सरकार हमारा हक भी हमसे छीन रही है। कांग्रेसी नेता बोले- धरनों से जन्मी आप आज प्रदर्शन करने से रोक रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लुधियाना उपचुनाव में उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने कहा- अराजक विरोध प्रदर्शनों से जन्मी आम आदमी पार्टी अपने हाथों पीड़ित लोगों को लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन भी नहीं करने दे रही है। आप पंजाब सरकार ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों के विरोध को कुचलने के लिए पीएयू को एक गढ़ में बदल दिया है। मैं पुलिस की मनमानी की कड़ी निंदा करता हूं, लेकिन मैं प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं।

   

सम्बंधित खबर