लुधियाना में आधी रात लोगों ने घेरा पावरकाम दफ्तर:मोहल्ला निवासी बोले-सुबह 8 बजे कट जाती बिजली,खुद AC में सोते अधिकारी

लुधियाना में आधी रात गांव गौंसगढ़ में लोगों ने पावरकाम दफ्तर का घेराव किया। लोगों ने जमकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पावरकाम अधिकारियों के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। लोगों ने कहा कि रोजाना सुबह 8 बजे बिजली काट दी जाती है। पावरकाम के अधिकारी खुद AC में सोते है। पहले दिन में बिजली गुल रही। कुछ देर आई फिर दोबारा रात को कट लग गया जिस कारण परेशान लोगों को आज पावरकाम दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन करना पड़ा। 1912 पर कई बार शिकायत दी लेकिन नहीं हो रही सुनवाई इलाका निवासी संजीव संजीव मिगलानी ने कहा कि गांव ढेरी से 1912 पर रात को करीब 20 बार हमने काल की लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं की। हमारे गांव के सरपंच सोनू है जो काम सही कर रहे है लेकिन उनकी भी सुनवाई नहीं हो रही। बिजली कट को लेकर 4 से 5 बार पहले भी धरना लग चुका है। रात को पावरकाम वालों ने हमें खदेड़ने के लिए पुलिस बुलाई लेकिन हमारी सुनवाई कोई अधिकारी नहीं कर रहा। लोगों ने कहा कि रात को बिजली गुल होने के कारण मच्छरों के बीच सोना पड़ रहा है। पावरकाम के अधिकारियों एक बार भी हमारे से बातचीत नहीं की। सारा दिन लोग काम करते है और रात को बिजली ना होने के कारण नींद भी पूरी नहीं हो रही। रोजाना ट्रांसफार्मर की तार जल जाती है। हमारे प्रशासन से मांग है कि गांव के लोगों की समस्या का समाधान किया जाए। उधर, पावरकाम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ इलाकों में मुरम्मत और तारें बदलने के काम चल रहा है जिस कारण ये दिक्कत आई है। जल्द समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।

   

सम्बंधित खबर