कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट, कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन

देहरादून, 13 मई (हि.स.)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बुधवार शाम को राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (से.नि.) से मुलाकात कर कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाने और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुरूप निर्णय लेने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है,जिस पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की आवश्यकता है। साथ ही नर्सिंग अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित मामलों में शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला,मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,महामंत्री राजेन्द्र शाह,महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी,प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, अमरजीत सिंह तथा अखिलेश उनियाल शामिल रहे।

   

सम्बंधित खबर