लुधियाना में 7वीं क्लास के छात्र ने किया सुसाइड:घर में लोहे की पाइप से लगाया फंदा; 4 भाइयों में सबसे छोटा था रवि

लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित रॉयल कॉलोनी (कूड़े के डंप के पास) 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय बच्चे ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है जो अपने 4 भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार रवि जैन पब्लिक स्कूल का छात्र था। घटना वाले दिन दोपहर करीब 3 बजे उसके पिता गंगाराम जो स्टीम प्रेस का काम करते हैं खाना खाकर काम पर गए थे। सोमवार देर रात करीब 11 बजे जब पिता वापस आए तो रवि बाहर खेल रहा था। उस दौरान रवि ने अपने पिता से मोबाइल खराब होने की बात भी कही थी। कुछ देर बाद जब पिता फिर से बाहर किसी काम से गए तो पीछे से रवि घर के अंदर दाखिल हुआ और लोहे की पाइप के सहारे चुन्नी से फंदा लगाकर लटक गया। जब पिता वापस लौटे और कमरा अंदर से बंद पाया तो दरवाजा तोड़ने पर अंदर का देख उनका छोटा बेटा फंदे से झूल रहा था। भावुक पिता शव लेकर बैठे रहे हादसे के बाद पिता ने बेटे के शव को फंदे से उतारा और गहरे सदमे में वहीं बैठे रहे। उन्होंने रात में ही अपने जानकारों को सूचना दी, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी सुबह दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परीक्षा के कारण नहीं गया था गांव परिजनों ने बताया कि रवि के 2 बड़े भाई दिल्ली में काम करते हैं जो खबर मिलते ही सुबह तक लुधियाना पहुंच गए। वहीं एक भाई फैक्ट्री में काम करता है। रवि की मां कुछ दिन पहले ही गांव गई थी। जाते समय मां ने रवि को साथ चलने के लिए कहा था लेकिन रवि ने यह कहकर मना कर दिया था कि उसके पेपर आने वाले हैं और वह पढ़ाई करना चाहता है। किसी को अंदाजा नहीं था कि पढ़ाई के प्रति इतना गंभीर रहने वाला बच्चा ऐसा कदम उठा लेगा। जांच में जुटी पुलिस पुलिस प्रशासन के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर धारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है

   

सम्बंधित खबर