लुधियाना| गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में राष्ट्रीय हिंदू मंच की ओर से साप्ताहिक सत्संग और विशेष आम उत्सव का आयोजन किया गया। प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में शामिल भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जयकारों और भजनों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला संकीर्तन मंडल की सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, ज्योति शर्मा, त्रिमिला, संतोष कपिला, चांदनी, हिना, अंजू, वीना बाली, मंजू बाली, किरण शर्मा, प्रोमिला, अनीता थापर, गीता सूद, पिंकी, मधु, मंजू मल्होत्रा, नमृता और नीलम ने भजनों से समां बांधा। महिला संकीर्तन मंडल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने बताया कि बालाजी महाराज को खुश करने के लिए आम के रस, आम से बनी विभिन्न मिठाइयों पर आधारित आमों का छप्पन भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद को सभी भक्तों में बांटा गया।

