मानव को मानव से जोड़ने वाली है सनातन संस्कृति

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री सनातन धर्म समिति पंजाब की ओर से चतुर्दश श्री सनातन धर्म सम्मेलन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर माडल हाऊस में करवाया गया। सर्वप्रथम ज्योति प्रज्जवलित की गई। बाद में विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया गया। श्री राधा रमन मंडल के समीर शर्मा एवं साथियों द्वारा मधुर हरि नाम संकीर्तन किया गया। पं. केवल कृष्ण शर्मा के साथ यहां महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद, महंत स्वामी आत्म ज्योति, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द धूमल, स्वामी आत्म प्रकाशानंद गिरी, पं. विजय शास्त्री, पं. कमलेश शास्त्री, पंडित मेघराज शास्त्री, प्रो. सोमनाथ शर्मा पधारे। पं. दीनदयाल शास्त्री, पं. हरि प्रसाद, पं. रोहित शर्मा, पं. गिरिजेश शुक्ला, अभी पांडे, विशाल शुक्ला, पंडित कैलाश नाथ पांडे, पंडित अनिल शुक्ला संत मीनू, इंदु देवी आदि ने गौ रक्षा के लिए तथा पंजाब में हो रहे धर्म परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की । समिति संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि सनातन में समानता, सद्भावना और सबके कल्याण की भावना तथा राग द्वेष से रहित होकर सबके प्रति सम्मान की भावना का भाव है। सनातन के प्रति किसी के मन में भी कोई संशय नहीं होना चाहिए। सनातन संस्कृति मानव को मानव से जोड़ने वाली संस्कृति है। हमारे पुराण हमारी गौरवमयी सनातन संस्कृति के इतिहास के साक्ष्य हैं। अपने इतिहास को विस्मृत कर हम कैसे अपनी सनातन संस्कृति का रक्षण कर पाएंगे। समिति के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा की ओर से मंदिर कमेटी के प्रधान पं. दिनेश शर्मा को उनके द्वारा सहयोग प्रदान करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंच संचालन समिति के पश्चिमी क्षेत्र के संयोजक हेमन्त शर्मा द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। यहां समिति केंद्रीय संयोजक राहुल बाहरी तथा जिला महामंत्री अशोक शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, विजय सेठी, यश पहलवान, संदीप खोसला, जुगल जोशी, रामकृष्ण सैनी, गुरबचन सिंह, चेतन वालिया द्वारा विशेष भूमिका निभाई गई। यहां पूर्व विधायक केडी भंडारी, किशन लाल शर्मा, पंडित प्रभात शर्मा, पवन कुमार, ओंकार टिक्का, तरसेम, राजीव ढींगरा, अजय बबल, कुंवर सरताज सिंह, मनोज नन्हा, केएल सिंगला, भूपेंद्र नारंग, राजेश खोसला, बृज नारंग, विक्रम शर्मा उपस्थित थे। श्री सनातन धर्म समिति पंजाब के सदस्य।

   

सम्बंधित खबर