विशाल मार्च और नाटक समागम आज

लुधियाना| भाई रणधीर सिंह नगर में गदरी शहीद बाबा भान सिंह नौजवान सभा की बैठक हुई। इसमें गदरी बाबा भान सिंह यादगार सुनेत में 24 मई (रविवार) को देश के सबसे युवा शहीद करतार सिंह सराभा के 130वें जन्म दिवस को समर्पित विशाल मोटरसाइकिल मार्च और नाटक समागम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सभा के अध्यक्ष एडवोकेट हरप्रीत जीरख और महासचिव राकेश आजाद ने बताया कि यह मोटरसाइकिल मार्च रविवार सुबह 9 बजे सुनेत यादगार से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ भाई बाला चौक स्थित शहीद करतार सिंह सराभा की प्रतिमा तक जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को शहीद सराभा के बलिदान और उनकी विचारधारा के प्रति जागरूक करना है।

   

सम्बंधित खबर