चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी काबू किया

लुधियाना| लोहारा पुली के पास चेकिंग दौरान थाना डाबा की पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी शाम नगर, सराभा नगर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर बाइक के दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जांच दौरान बरामद बाइक नंबर PB10JJ-8535 चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर