लुधियाना| शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी सिविल सिटी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की। जानकारी के अनुसार 27 मई को हवलदार अमित शर्मा अपनी टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने रोज गार्डन के पास लास वेगास के नजदीक नाकेबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में वह बाइक के दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।

