लुधियाना| श्री शिव शक्ति मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से 303 वां राशन वितरण समारोह का आयोजन किदवई नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में चेयरमैन सुदर्शन गोसाई और हरनारायण गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। यह राशन वितरण समारोह पुण्य स्मृति स्वर्गीय कृष्ण लाल माटा बैंकॉक वाले की याद में किया गया और सेवा राकेश माटा बैंकॉक वालों द्वारा की गयी। इसमें मुख्य मेहमान के तोर पर सुभाष माटा, किरण माटा, रेखा कपूर, शालू, माधव कपूर, कंगना कपूर, काशवी कपूर, उमा भसीन, ज्योति भसीन, श्री खाटू श्याम मंदिर कोहाड़ा से संजय मित्तल और समाज सेवक गुलशन क्वात्रा उपस्थित हुए।

