सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर सम्मानित

लुधियाना | हैबोवाल कलां के जोशी नगर स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर के 22वें वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और अमनीश पराशर ने विशेष तौर पर शिरकत की। दरबार में नतमस्तक होकर उन्होंने बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान राकेश पराशर ने मंदिर कमेटी के सेवा कार्यों की भी सराहना की।

   

सम्बंधित खबर