बाघापुराना में पांच आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, SSP बोले- युवाओं को बचाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी है

पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाघापुराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हेरोइन और नशीली गोलियों सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई इलाके में नशा तस्करी और नशे के सेवन को रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी बाघापुराना ने बताया कि 13 मई से 19 मई तक पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले एक व्यक्ति को काबू कर इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र जनेर भेजा गया है। SSP बोले- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई एसएसपी चहल ने बताया कि इसी अवधि के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुल 114 वाहनों के चालान काटे गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई भी अमल में लाई गई है। पुलिस द्वारा विभिन्न गांवों में बैठकों का आयोजन कर युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखना और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है।

   

सम्बंधित खबर