मोगा में कार की टक्कर से वैगनआर खड्डे में पलटी:एक ही परिवार के कई सदस्य घायल, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

मोगा जिले के कोट ईसे खां थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव लोंगीविंड के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से वैगनआर कार गहरे खड्डे में गिरकर पलट गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोट ईसे खां पुलिस ने हरियाणा के तावड़ गांव निवासी पवन कुमार के बयान पर लोंगीविंड गांव के जोबनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थाना प्रभारी नछत्तर सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान में मारुति कंपनी में सेल्समैन हैं। वे जीरा से अपने गांव तावड़ लौट रहे थे। कार खड्डे में गिरकर पलट गई जब उनका परिवार गांव लोंगीविंड के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के ड्राइवर जोबनप्रीत सिंह ने उनकी वैगनआर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार सड़क किनारे गहरे खड्डे में गिरकर पलट गई और उसके चारों टायर ऊपर हो गए। कार में सवार लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और कोट ईसे खां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में पवन कुमार, उनके भाई दविंदर कुमार, उनकी पत्नी और भाभी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हरियाणा रेफर कर दिया गया। हालांकि, पवन कुमार की बुआ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

   

सम्बंधित खबर