मोगा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में बेहोश मिला व्यक्ति:पहचान नहीं हुई, सिविल अस्पताल में भर्ती; परिजनों का लगाया जा रहा पता

मोगा के अकालसर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में व्यक्ति को बेसुध पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को संभालने का प्रयास किया और उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन उसके पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। चौकी इंचार्ज बोले- व्यक्ति की पहचान नहीं हुई रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमारी ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज सेवा सोसाइटी को सूचित किया गया। सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और बेहोश व्यक्ति को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, व्यक्ति की हालत पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। होश में आने के बाद ही उसकी पहचान और अन्य जानकारी मिल पाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ कर रही है ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।

   

सम्बंधित खबर