(अपडेट) यमुना नदी में छह लाेग डूबे, चार की माैत व दाे काे बचाया गया

आगरा , 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान छह लोग डूब गए। रेस्क्यू के दौरान दाे लाेगाें काे बचालिया गया लेकिन चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है।

बताया गया कि सोमवार की शाम आगरा के विद्यापुरम फाउंड्री नगर निवासी सौरभ पुत्र भूरी सिंह नाई की पुत्री नित्या (एक वर्ष) के जन्मदिन का कार्यक्रम था। इस बर्थडे पार्टी में कुछ रिश्तेदार बाहर से आए थे। मंगलवार को सभी यमुना नदी नहाने गये। नहाने के दाैरान दाेहपर करीब एक बजे दोपहर थाना क्षेत्र कमला नगर अंतर्गत यमुना नदी के बल्केश्वर घाट पर दो बच्चे नदी की गहराई की ओर जाने लगे और डूबने लगे। बच्चों को बचाने गए अन्य लाेग भी डूबने लगे। देखते ही देखते कान्हा (22) पुत्र रिंकू, महक (19) पुत्री कालीचरण निवासीगण ग्राम कुंजनपुर थाना सादाबाद हाथरस, रिया उम्र (17) पुत्री मनोज निवासी तारसी मथुरा, विक्की (11) पुत्र राकेश, काजल (17) पुत्री भूरी सिंह निवासी विद्यापुरम फाउंड्री नगर और अंशु (13) पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम कुंजनपुर थाना सादाबाद हाथरस डूब गये।

डूबते लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग नदी में कूद गयेl सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं पीएसी पहुंच गई। इन लोगों की मदद से पुलिस और पीएसी की गोताखोरों ने नदी में डूबे लोगों में से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया। पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से काजल, अंशु को निकाल लिया गया है लेकिन कान्हा, महक, रिया की मौत हो गईl एक अन्य बच्चे विक्की काे कई घंटे बाद गाेताखाेराें ने नदी से बाहर निकाला।तब तक उसकी भी माैत हाे चुकी थी मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतकों के परिजनों ने बताया कि बल्केश्वर में एक इन लोगों ने यमुना नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया। नहाने के दाैरान यमुना नदी में डूबने से कान्हा, महक, रिया और विक्की की मौत हो गईl पुलिस ने चाराें शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बल्केश्वर में कुछ लोग एक बर्थडे पार्टी में सम्मिलित होने आए थे। इनमें से कुछ युवक, युवतियों और बच्चों ने पास में ही बह रही यमुना नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया और इसी दौरान छह लोग नदी में डूब गए। जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजन भी पहुंच गए हैं और पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर