मोगा में विधवा से दुष्कर्म-शादी का झांसा-लाखों की ठगी:रोपड़ की महिला से कोठी, महंगी कारें व लग्जरी आइटम लिए, जबरन कराए गर्भपात

मोगा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला का शारीरिक और आर्थिक शोषण किया गया। आरोपी ने न सिर्फ महिला से लाखों रुपये की ठगी की, बल्कि गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया। थाना सिटी-1 मोगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पीड़ित महिला रूपनगर (रोपड़) जिले की रहने वाली है। वर्ष 2014 में उसके पति की हार्ट अटैक से असमय मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अपने बेटे के पालन-पोषण और उसकी अच्छी पढ़ाई-लिखाई के लिए महिला खुद नौकरी करने लगी और संघर्षों के बीच अपना घर चला रही थी। वर्ष 2020 में महिला की मुलाकात मुकंद सिंह नाम के एक व्यक्ति से हुई, जो वीजा और इमिग्रेशन का काम करता था मुकंद सिंह ने खुद को कुंवारा बताया और महिला का विश्वास जीत लिया। उसने महिला को शादी का झांसा देकर मोगा में वीजा कंसलटेंसी का नया कारोबार शुरू करवाया और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म (शारीरिक शोषण) किया। महिला का भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने उसका आर्थिक शोषण शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला के बैंक खातों से लाखों रुपये खर्च करवाकर अपने लिए ऐश-ओ-आराम का सारा सामान जुटाया। एसी से लेकर थार तक खरीदवाई, कोठी भी खरीदी आरोपी ने महिला की भावनाओं का फायदा उठाकर एसी (AC), इनवर्टर, कूलर और एलईडी टीवी बुलेट मोटरसाइकिल और होंडा सिटी कार खरीदवाई। इतने से भी उसकी शौक नहीं रुकी। बाद में एक महंगी थार (Thar) जीप खरीदी। आरोपी के लगातार दबाव बनाने पर महिला ने करीब 18 लाख रुपये खर्च करके उसे मोगा में एक कोठी भी खरीद कर दी। जबरन गर्भपात और शादी से इनकार शिकायत के अनुसार,वर्ष 2022 में महिला आरोपी के बच्चे की मां बनने वाली थी। जब उसने मुकंद सिंह पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और महिला का जबरन गर्भपात (Abortion) करवा दिया।पीड़िता ने इस धोखाधड़ी और प्रताड़ना की शिकायत सबसे पहले एसएसपी रूपनगर को दी थी। जांच में सही पाए गए आरोप, पुलिस कर रही छापेमारी उप-कप्तान सब-डिवीजन रूपनगर द्वारा की गई शुरुआती जांच में महिला के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। थाना सिटी-1 के इंस्पेक्टर वरुण और एएसआई चरणजीत कौर ने बताया कि आरोपी मुकंद सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।

   

सम्बंधित खबर