पंजाब सरकार में दिल्ली के नेताओं की नियुक्ति पर घमासान:विपक्षी बोले- AAP प्रवक्ता और सांसद का PA चेयरमैन बनाया; CM मान ने सरेंडर किया
- Admin Admin
- May 23, 2025
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में उच्च और अहम पदों पर दिल्ली के नेताओं को नियुक्ति देने पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और अकाली दल समेत दूसरे विपक्षी दलों ने इसे पंजाब की स्वायत्तता और हकों पर सीधा हमला करार दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तो इसे पंजाब के लोगों से विश्वासघात बताया है। इस मुद्दे की शुरुआत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की करीबी सतबीर कौर बेदी को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) का चेयरमैन बनाने से हुई। जिसके बाद विवाद बढ़ा तो बेदी को इस्तीफा देना पड़ा। अब ताजा विवाद 17 मई को AAP सरकार के पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की चेयरपर्सन के रूप में रीना गुप्ता और औद्योगिक विकास बोर्ड के चेयरमैन के रूप में दीपक चौहान की नियुक्ति को लेकर हुआ है। विपक्षी दलों का कहना है कि रीना दिल्ली में AAP की प्रवक्ता हैं। वहीं दीपक चौहान राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के निजी सहायक रहे हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि दिल्ली के नेताओं ने पंजाब सरकार पर कब्जा कर लिया है। विपक्षी दल ये भी कह रहे हैं कि CM भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के सामने सरेंडर कर दिया है। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- "हमारे पास अन्य राज्यों से भी कई विशेषज्ञ हैं। इसमें कोई भेदभाव नहीं है। हमारे लोग विदेशों में सांसद और मंत्री हैं।" 17 मई का आदेश, जिस पर सियासी बवाल मचा... यहां जानिए AAP सरकार के नियुक्तियों से जुड़े विवाद... 2025 में इनकी की गईं नियुक्तियां विपक्षी दल के किस नेता ने क्या कहा... बिक्रम मजीठिया ने मान को बताया कठपुतली CM अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि इन सब नियुक्तियों से एक बात साबित होती है कि भगवंत मान सिर्फ एक कठपुतली सीएम हैं। असली ताकत अरविंद केजरीवाल के पास है। क्या गैर-पंजाबी कभी पंजाब के मुद्दों को सही मायने में समझ सकते हैं और उसका प्रतिनिधित्व कर सकते हैं या इसकी बेहतरी के लिए काम कर सकते हैं? पंजाबियों, जागो। हम अपने राज्य के पतन के मूकदर्शक नहीं बने रह सकते। अगर हम आज चुप रहे तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। राजा वड़िंग ने कहा- ये पंजाब से विश्वासघात पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर पंजाब के लोगों से विश्वासघात कर रही है। दिल्ली और यूपी के लोगों को पंजाब के बोर्डों और संस्थाओं में नियुक्त किया जा रहा है। पंजाब के लोग न तो इस धोखे को भूलेंगे और न ही माफ करेंगे। हरसिमरत बोलीं- बड़े पद दिल्ली वालों के करीबी लोगों को दिए शिरोमणि अकाली दल की बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सत्ता दिल्ली के हाथ में होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा जिस पंजाब ने 2022 में AAP को 92 विधायक दिए, उसी पंजाब में पार्टी को कोई काबिल पंजाबी नहीं मिला और बड़े पद दिल्ली वालों के करीबी लोगों को दे दिए गए। बादल ने कहा- दिल्ली की टीम पंजाब पर राज कर रही शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि दिल्ली की टीम अब पंजाब पर राज कर रही है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मूल निवासियों को किनारे कर दिया है। उधर, भाजपा ने भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाते हुए इसे “संविधान विरोधी मानसिकता” करार दिया।



