पठानकोट में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:मांगें पूरी न होने पर 2027 चुनाव में वोट न देने की चेतावनी

पठानकोट में पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 2027 के चुनावों में सरकार को वोट नहीं देंगे। सुजानपुर में जिला चेयरमैन युद्धवीर सिंह और पैट्रन अश्विनी उप्पल की अध्यक्षता में एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें सरकार की कर्मचारी एवं पेंशनर विरोधी नीतियों पर नाराजगी व्यक्त की गई और विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान किया गया। पेंशनरों ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया पेंशनरों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (डीए) देने के फैसले का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने इस फैसले के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा एलपीए (लेटर पेटेंट अपील) दायर करने की कड़ी निंदा की। इसके अतिरिक्त, पटियाला में आंदोलनरत कर्मचारियों और पेंशनरों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया।

   

सम्बंधित खबर