सांसद रंधावा ने पठानकोट का दौरा किया:नगर निगम चुनावों पर कांग्रेस टीम से की बैठक, सरकारों पर साधा निशाना
- DSS Admin
- May 12, 2026
नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। इसी क्रम में गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पठानकोट का दौरा किया। उन्होंने यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा करना था। इसमें शहर के विभिन्न वार्डों की स्थिति का विश्लेषण किया गया और जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की गई। केंद्र और पंजाब सरकार पर साधा निशाना मीडिया से बातचीत करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार दोनों पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई, बेरोजगारी और विकास की कमी से परेशान हैं। रंधावा ने आरोप लगाया कि सरकारें लोगों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान रंधावा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास एक ऐसी "मशीन" है, जिससे लोग रातों-रात ईमानदार बन जाते हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि जो लोग पहले भाजपा के निशाने पर होते हैं, वही भाजपा में शामिल होने के बाद साफ-सुथरी छवि वाले दिखाए जाने लगते हैं। रंधावा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोगों के असली मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनावों में मजबूती के साथ हिस्सा लेगी।

