पठानकोट में 2 जून को पुतला फूंकेगी RMPI:भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी महंगाई पर केंद्र और पंजाब सरकार का विरोध करेगी
- DSS Admin
- May 29, 2026
पठानकोट में भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (RMPI) बढ़ती महंगाई के खिलाफ 2 जून को प्रदर्शन करेगी। पार्टी डीसी दफ्तर के बाहर केंद्र और पंजाब सरकार का पुतला फूंकेगी। पार्टी की पठानकोट जिला इकाई ने पेट्रोल-डीजल और गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। कार्यकर्ता गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों को महंगाई और ईंधन संकट के प्रति जागरूक कर रहे हैं। 31 मई तक चलेगा अभियान भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी, पठानकोट के तहसील सचिव बलवंत सिंह ने बताया कि 18 से 31 मई तक गांवों और मोहल्लों में घर-घर जाकर बैठकों के माध्यम से लोगों को गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। 2 जून को डीसी दफ्तर के बाहर फूकेंगे पुतला इसी मुद्दे को लेकर 2 जून को डीसी दफ्तर पठानकोट के बाहर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

