बहुजन समाज नायक स्व. कांशीराम का 118 वां परिनिर्वाण दिवस आयोजित

सहरसा, 09 अक्टूबर (हि.स.)।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में न्यू कॉलोनी स्थित आवास पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का 18वीं परिनिर्वाण दिवस आयोजित हुई।

परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ने कहा मान्यवर कांशीराम साहब का सपना था। देश में बहुजनों की सरकार बने। पूरे देश में बहुजन समाज को जागृत कर काशीराम साहब ने राजनीतिक दल देने का काम किया।साथ ही बाबा साहेब के द्वारा दिया गया गुढ संदेश को लेकर बहुजन समाज को संगठित कर देश को नई दिशा प्रदान की।आज उनके द्वारा किए गए जागृति के कारण बहुजन समाज में अनेकों सांसद ,विधायक, मंत्री बने।पूरे देश में समाज के अंतिम पायदान पर करें लोगों को जोड़कर बहुजन समाज का निर्माण किया।

परिनिर्माण दिवस कार्यक्रम को महिला जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी, छात्र जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार पासवान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन कुमार, वर्षा कुमारी, सोनी कुमारी, चुलबुली यादव,जिला सचिव लालचंद कुमार,फुलेश्वर रजक,जिला महासचिव संजय पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक आनंद ,कुंदन कुमार रजक, संदीप पासवान ने स्व कांशीराम के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

   

सम्बंधित खबर