हमार अधिकार मंच की कार्यशाला 12 अक्टूबर को, आरटीआई पर चर्चा

रांची, 9 अक्टूबर (हि.स.)। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 को लागू हुए 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हमार अधिकार मंच की ओर से आगामी 12 अक्टूबर, 2025 (रविवार) को पीपी कंपाउंड रांची में एक निःशुल्क आरटीआई वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को हमार अधिकार मंच की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। यह जानकारी देते हुए रेणुका तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम ट्रेंड्स स्टूडियो, सेकंड फ्लोर, सिंह मार्ट, पी.पी. कंपाउंड, सुजाता चौक के निकट, रांची में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगा।

रेणुका ने बताया कि इस वर्कशॉप में रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से आरटीआई कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता आरटीआई रिसोर्स पर्सन एवं विधिज्ञ दीपेश निराला उपस्थित रहेंगे, जो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की कानूनी बारीकियों और इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देंगे।

बैठक में दीपेश निराला ने कहा कि संगठन का मूल मंत्र चर्चा, संवाद और जागरूकता है। और इसी उद्देश्य के तहत यह वर्कशॉप आयोजित की जा रही है।

निराला ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आरटीआई कानून का प्रयोग नागरिकों द्वारा प्रभावी रूप से कैसे किया जा सकता है। इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

बैठक में मुख्य रूप से दीपेश निराला, रेणुका तिवारी, राजकुमार, विनोद जैन बेगवानी, दिलबीर सिंह, दिलीप कुमार, पिया बर्मन, प्रशांत कुमार प्रधान, कविता होरो, दीनबंधु कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

   

सम्बंधित खबर